Thndr News

सिमडेगा में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

सिमडेगा : झारखंड के सिमडेगा जिले के कुरडेग थाना क्षेत्र में एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस मामले में सिमडेगा पुलिस ने नाबालिक के साथ दुष्कर्म कि दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम लक्ष्मी यादव और जगदीश यादव है। यह मामला तब प्रकाश में आया है जब नाबालिग गर्भवती हुई। जानकारी के अनुसार यह घटना विगत नवंबर की है। नाबालिग धान कटनी के दौरान अपनी बकरी चराने गई थी।

इसी दौरान गांव के हीं लक्ष्मी यादव और जगदीश यादव उस नाबालिग को जबरन जंगल की तरफ ले जाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिए। इसके बाद वे नाबालिग को जान से मारने की धमकी देते हुए मुंह बंद रखने को कहा। लडकी डर गई और किसी को कुछ नहीं बताई। लेकिन लडकी का बढता पेट देख घरवालों ने पूछताछ शुरू की। तब जाकर मामला प्रकाश में आया। घरवालों ने पुलिस को इसकी सूचना दी।

Add comment

Highlight option

Turn on the "highlight" option for any widget, to get an alternative styling like this. You can change the colors for highlighted widgets in the theme options. See more examples below.

Your Header Sidebar area is currently empty. Hurry up and add some widgets.