Thndr News

एक मां ने दूसरी मां से छीना कलेजे का टुकड़ा। मां न बन पाने पर किया यह घिनौना पाप।

रांची : राजधानी रांची के सदर अस्पताल से चोरी हुई महज तीन रोज की नवजात बच्ची को रांची पुलिस ने खोज निकाला है। वहीं, बच्ची चुराने के इल्जाम में एक महिला को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार महिला का नाम पुतुल उरांव है। वह नरकोपी थाना क्षेत्र की रहने वाली है। पुलिस ने बच्ची को सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के पाहन टोली से रिकवर किया और सही सलामत उसकी मां के हवाले कर दिया। बच्ची को चुराने के बाद आरोपी महिला ने उसे पाहन टोली में एक किराए के मकान में छुपाकर रखा था।
इस बात का खुलासा आज डीआईजी सह रांची के एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने किया।

एसएसपी ने किया पूरे मामले का खुलासा…

एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने मीडिया को बताया कि बीते 17 फरवरी को एक नवजात बच्ची के सदर अस्पताल से चोरी हो गयी थी। जिसकी शिकायत लोअर बाजार थाना में दर्ज कराई गयी। जिसके बाद सिटी एसपी राजकुमार मेहता के नेतृत्व और सिटी डीएसपी वेंकटेश्वर रमण एवं तेज तर्रार माने जाने वाले पुलिस इंस्पेक्टर लोअर बाजार थानेदार दयानंद कुमार की देखरेख में टीम गठित कर इस अनसुलझे मामले को सुलझाने का कार्य सौंपा गया। गठित टीम ने टेक्निकल सेल की मदद ली, फिर स्पॉट के आसपास एवं अलग-अलग रास्तों पर लगे CCTV फुटेज को खंगाला। फुटेज में एक महिला पर थाना प्रभारी दयानंद को संदेह हुआ। उक्त महिला और शख्स को बच्ची की मौसी के साथ अलग-अलग सड़कों से गुजरते देखा गया। इस दरम्यान बच्ची अपनी मौसी के गोद में थी। बता दे कि उक्त महिला एवं शख्स ने मौसी को बहला-फुसलाकर पूजा-पाठ में उलझाया और महिला बच्ची को लेकर फरार हो गयी। गठित टीम ने बेड़ो और नरकोपी इलाके को छान मारा पर बच्ची नहीं मिली। जिसके बाद एक क्लू मिलने पर टीम ने सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के पाहन टोली में रेड मारी और बच्ची को सकुशल रिकवर कर लिया। वहीं एक महिला को भी गिरफ्तार किया गया।

आरोपी महिला ने अपना गुनाह कबूल किया…

गिरफ्तार महिला पुतुल उरांव उम्र करीब 22 साल ने अपना गुनाह स्वीकार करते हुए पुलिस को दिये अपने बयान में बताया कि उसकी गोद सूनी है। वह निःसंतान है। जमाने के ताने से तंग होकर उसने अपने प्रेग्नेंट होने की झूठी अफवाह पूरे गांव में फैलाई और खुद रांची में एक किराये के मकान में रहने लगी। जब प्रेगनेंसी का वक्त पूरा हो गया और मां बनने का समय आ गया तो वह लगातार रांची के सरकारी अस्पतालों के चक्कर लगा रही थी।

नाटकीय अंदाज में बच्चे की चोरी की…

13 फरवरी को आरोपी महिला रांची के सदर अस्पताल पहुंची और लेबर रूम के आस पास घूमती रही। 14 फरवरी को रांची के पिठोरिया के रहने वाली सबिता देवी ने सदर अस्पताल में एक बच्ची को जन्म दिया। फिर आरोपी महिला उसी बच्चे को चुराने के चक्कर में लग गई। सबिता देवी ने जब बच्ची को जन्म दिया तो अस्पताल में उसकी देखभाल करने के लिए अपनी बहन को बुला लिया। इसी बीच सबिता देवी किसी कारणवश मासूम बच्ची को दूध नहीं दे पा रही थी। इसी बात का फायदा आरोपी महिला ने उठाया। आरोपी महिला ने मासूम की मौसी को यह कहकर कि वह तंत्र-मंत्र से ऐसा उपाय कर देगी की बच्ची सिर्फ अपनी मां का ही दूध पी पाएगी। उक्त बातें कहकर आरोपी महिला ने बच्ची की मौसी को अपने पक्ष में कर लिया। जिसके बाद बच्ची को लेकर उसकी मौसी, आरोपी महिला के साथ रांची के पहाड़ी मंदिर पहुंच गई, जहां आरोपी महिला ने वहां कई तरह के पूजा पाठ करवाएं और फिर बच्ची की मौसी के आंखों में पट्टी बांधकर, उसे घूंघट ओढ़ कर आधे घंटे बैठने को कहा।इसी बीच आरोपी महिला मौका पाकर दबे पांव बच्ची को लेकर फरार हो गई।

टीम में शामिल पलिसकर्मी…

बच्ची को रिकवर और आरोपी महिला को गिरफ्तार करने में सिटी डीएसपी वेंकटेश्वर रमण, लोअर बाजार थानेदार इंस्पेक्टर दयानंद, सब इंस्पेक्टर दिवाकर कुमार, सुधीर बारा, कैलाश कुमार मंडल, एएसआई भीम सिंह, शाह फैसल, सिपाही सलीम अंसारी और विवेक कुमार की सराहनीय भूमिका रही।

रिपोर्ट : ओम प्रकाश, क्राइम रिपोर्टर

Deepak Verma

Add comment

Highlight option

Turn on the "highlight" option for any widget, to get an alternative styling like this. You can change the colors for highlighted widgets in the theme options. See more examples below.

Your Header Sidebar area is currently empty. Hurry up and add some widgets.