Thndr News

पुलिस ने दो सौ किलो गांजा किया बरामद, एक गिरफ्तार

रांची : पुलिस ने आज दो सौ किलो गांजा बरामद की है। इसमें एक व्यक्ति को गिरफ्तार भी किया गया है। वहीं दो आरोपी भागने में कामयाब हो गए हैं। गिरफ्तार आरोपी का नाम इंद्रजीत राय है और वह बिहार के वैशाली जिले के रहने वाले हैं। वर्तमान में वह सुखदेव नगर थाना क्षेत्र के विद्यानगर कॉलोनी में रहते हैं।

रांची एसएसपी सुरेंद्र झा को गुप्त सूचना मिली की रिंग रोड के रास्ते एक बोलेरो में भारी मात्रा में लदा हुआ गांजा बिहार की ओर जा रहे हैं। इसी सूचना के आधार पर ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने ओरमांझी थाने की पुलिस को वाहन जांच करने का आदेश दिया। पुलिस को देख बोलेरो सवार भागने का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने खदेड़ कर पकड़ लिया। इसी दौरान दो और लोग भागने में कामयाब रहे।

ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने बताया कि फरार आरोपी की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है और उनके बारे में जानकारी हासिल कर रही है। ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने बताया कि यह लोग रांची होते हुए बिहार के वैशाली जिले जा रहे थे और वहीं पर गांजा बेचने की फिराक में थे।

Add comment

Highlight option

Turn on the "highlight" option for any widget, to get an alternative styling like this. You can change the colors for highlighted widgets in the theme options. See more examples below.

Your Header Sidebar area is currently empty. Hurry up and add some widgets.