Thndr News

पति ने पत्नी की हत्या कर कुएं में फेंका शव, गिरफ्तार

रांची : तुपुदाना ओपी क्षेत्र में पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है। पति ने पत्नी की हत्या कर शव को कुएं में फेंक दिया था। मृतक पत्नी का नाम लाली देवी है और वह तुपुदाना ओपी क्षेत्र स्थित हजाम गांव की रहने वाली थी। गांव के लोग जब कुएं से पानी लाने गए तो लाश देख कर इस घटना की सूचना तुपुदाना ओपी को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कुएं से बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दी है।

आरोपी पति गिरफ्तार

पुलिस ने इस मामले की जांच करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम कुंवर महतो है और वह गुमला जिला के रहने वाला है। पिछले छह सालों से पति कुवंर महतो अपने ससुराल में रहकर पति-पत्नी मजदूरी कर अपनी आजीविका चला रहा था। पुलिस को जानकारी मिली है कि देर रात पति-पत्नी में झगड़ा हुआ जिसके वजह से पत्नी की हत्या कर दी गई है।

Add comment

Highlight option

Turn on the "highlight" option for any widget, to get an alternative styling like this. You can change the colors for highlighted widgets in the theme options. See more examples below.

Your Header Sidebar area is currently empty. Hurry up and add some widgets.