सिमडेगा : झारखंड के सिमडेगा जिले में एक बार फिर से जिंदा महिला को जलाने का प्रयास किया गया। महिला को डायन बिसाही के आरोप में जिंदा जलाने का प्रयास किया गया था। हालांकि पुलिस की तत्परता से महिला को बचा लिया गया है। यह घटना सिमडेगा के ठेठईटांगर थाना क्षेत्र के कुड़पानी गांव में हुई है। जिंदा जलाने के प्रयास में महिला गंभीर रूप से झुलस गई है। पुलिस ने इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने महिला को जलाने के आरोप में महिला सहित पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
आपको बता दें कि कुछ दिन पहले सिमडेगा में ही लकड़ी कारोबारी संजू प्रधान को भीड़ ने जिंदा जलाकर मार दिया था। संजू प्रधान पर आरोप था कि वह लकड़ी काटकर बेच दिया करता था। हालांकि पुलिस ने इस मामले में अब तक कुल आठ लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस मामले में पुलिस ने 15 लोगों पर नामजद एफ आई आर दर्ज किया था।
11 जनवरी को खूंटी में डायन बिसाही के आरोप में पति-पत्नी की किया गया था हत्या
खूंटी जिले में डायन बिसाही के आरोप में पड़ोसियों ने पति-पत्नी की 11 जनवरी को पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या कर दी थी। यह घटना खूंटी जिले के अर्की के सिमला गांव में हुआ था। मृतक का नाम मार्गो और लुंगटा था। मृतक पति पत्नी खेती-बाड़ी कर अपनी आजीविका चलाते थे।





Add comment