Thndr News

पीएलएफआई सुप्रीमो दिनेश गोप पुलिस के लिए बना सर दर्द, पता बताने वाले को पुलिस देगी 25 लाख इनाम

रांची : पीएलएफआई सुप्रीमो दिनेश गोप झारखंड पुलिस के लिए सरदार बन गई है। झारखंड पुलिस पीएलएफआई सुप्रीमो दिनेश गोप का पोस्टर जारी कर कहा कि दिनेश गोप का पता बताने वाले लोगों को झारखंड पुलिस 25 लाख का इनाम देगी। झारखंड पुलिस ने यह भी कहा कि व्यक्ति की पहचान गुप्त रखी जाएगी।पीएलएफआई सुप्रीमो दिनेश गोप के पिता का नाम कामेश्वर गोप है।

दिनेश गोप खूंटी जिले के कर्रा थाना क्षेत्र का रहने वाला है। साथ ही उसके खिलाफ इश्तेहार भी जारी किया है। इसमें लाेगाें से दिनेश गोप के बारे में जानकारी देने की अपील की गई है। झारखंड पुलिस दिनेश गोप पर पहले से ही 25 लाख रुपए का इनाम घोषित कर रखा है। वहीं एनआईए की प्राथमिकी में दिनेश गोप वांटेड है।

आपको बता दें कि हाल के दिनों में पीएलएफआई के उग्रवादियों ने रांची समेत कई ज़िलों में रंगदारी और वसूली की मांग को लेकर लोगों के मन में खौफ पैदा कर दिया है। रांची पुलिस बीते एक सप्ताह में दिनेश गोप के आठ सहयोगियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने गिरफ्तार लोगों के पास से भारी मात्रा में हथियार और 77 लाख रुपए कैश बरामद की थी। पीएलएफआई सुप्रीमो के गुर्गे ने बड़े कारोबारियों, ईंट भट्टा मालिकों, कोयला कारोबारियों और रियल स्टेट के लोगों को निशाना बनाकर धमकी दे रही है। जंगलों से शहरों तक पहुंचे उग्रवादियों की गतिविधियां पुलिस के लिए सिर दर्द बन गई है।

Add comment

Highlight option

Turn on the "highlight" option for any widget, to get an alternative styling like this. You can change the colors for highlighted widgets in the theme options. See more examples below.

Your Header Sidebar area is currently empty. Hurry up and add some widgets.