राँची : बड़ा तालाब से एक महिला का शव बरामद किया गया है। आज सुबह बड़ा तालाब में एक शव तैरता हुआ दिखाई दिया था। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने इस घटना की सूचना कोतवाली थाने कि पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को बाहर निकाला। खबर लिखे जाने तक शव की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस महिला की पहचान कराने में जुटी हुई है।
कोतवाली थाने की पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और यह पता लगाने के प्रयास की जा रही है कि आत्महत्या या फिर हत्या कोतवाली थाने की पुलिस ने बताया कि पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है और महिला की मोबाइल की तलाश में जुटी हुई है। कोतवाली थाने की पुलिस ने बताया कि महिला के मोबाइल से कई राज खुल सकते हैं। पुलिस फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दी है।





Add comment