रांची : रातू थाना क्षेत्र में चोरों ने एक घर को अपना निशाना बनाया है। चोर घर से लैपटॉप और मोबाइल समेत कई सामान लेकर फरार हो गया। चोरी करने के बाद घर को आग के हवाले कर दिया। जिससे कई सामान जलकर राख हो गए हैं। इस घटना की जानकारी रातू थाना पुलिस को दी गई है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है लेकिन चोर मौका ए वारदात से फरार हो गया। रातू थाने की पुलिस ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है जिससे चोर को चिन्हित किया जा सके।
तीन दिन पहले लालपुर और कांटा टोली में चोरों ने चोरी की घटना को दिया था अंजाम
लालपुर थाना क्षेत्र स्थित प्लाजा चौक के पास शनिवार की देर रात चोर ने दो दुकानों को अपना निशाना बनाया था। चोर सुधा डेयरी दुकान की ताला को तोड़कर और गेट का काटकर चोरी करने का प्रयास किया। वहीं बिरयानी हाउस में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया।
इस घटना की जानकारी दुकान मालिक को रविवार सुबह मिली थी। वहीं कांटाटोली चौक स्थित शनिवार की देर रात चोर ने एक मोबाइल दुकान को अपना निशाना बनाया था। चोर काफी संख्या में मोबाइल की चोरी कर फरार हो गया था। इन सभी घटनाओं में पुलिस के हाथ फिलहाल अब तक खाली हैं और अब तक किसी भी चोर को गिरफ्तार नहीं कर सकी है।





Add comment