Thndr News

70,000 घूस लेते रंगे हाथों पकड़ा गया भवन निर्माण विभाग का कनीय अभियंता, ACB ने किया गिरफ्तार

हजारीबाग : एंटी करप्शन ब्यूरो ने भवन निर्माण विभाग के कनीय अभियंता रामदेव भाई पटेल को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

एसीबी के हजारीबाग प्रमंडलीय कार्यालय द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है की रामदेव भाई पटेल ने भवन निर्माण विभाग के एक संवेदक द्वारा किए गए कार्य का बिल फाइनल करने के लिए 1 लाख घूस मांग रहे थे .

हजारीबाग के पगमिल रोड निवासी कंस्ट्रक्शन कंपनी के मालिक सफीउल्लाह ने इस बाबत एंटी करप्शन ब्यूरो में शिकायत दर्ज कराई थी. शिकायत में कहा गया था कि उन्हें 40 लाख 90 हजार रुपए की सड़क निर्माण की एक योजना का काम पूरा करने के बावजूद बिल सेटलमेंट के लिए कनीय अभियंता उनसे रिश्वत की मांग कर रहे थे.

इस शिकायत के आधार पर एसीबी ने 30 नवंबर को एक मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की और 1 दिसंबर को उन्हें रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ लिया. पकड़े गए कन्हैया बनता गिरिडीह से बगोदर थाना अंतर्गत मुंडरो गांव के रहने वाले हैं।

Add comment

Highlight option

Turn on the "highlight" option for any widget, to get an alternative styling like this. You can change the colors for highlighted widgets in the theme options. See more examples below.

Your Header Sidebar area is currently empty. Hurry up and add some widgets.