Thndr News

साइबर अपराधियों ने एसएमएस के जरिए किया था ठगी, सीआईडी की टीम ने धनबाद से किया गिरफ्तार

रांची : साइबर अपराधी इंटरनेट के माध्यम से युवाओं को अपना टारगेट बना रहे हैं। साइबर अपराधी कभी पार्ट टाइम तो कभी ऑनलाइन के माध्यम से युवाओं को लगातार अपना निशाना बना रहे हैं।

सीआईडी की टीम ने पार्ट टाइम जॉब लगाने के नाम पर 5.42 लाख रूपया की ठगी करने वाले दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम दीपक कुमार सिंह और रोहित कुमार सिंह है। सीआईडी की टीम ने दोनों आरोपियों के पास से दो मोबाइल जब्त की है।

आपको बता दें कि रातू थाना क्षेत्र के रहने वाले विवेक से साइबर अपराधियों ने पार्ट टाइम जॉब दिलाने के नाम पर एसएमएस के द्वारा लिंक के माध्यम से 5.41 लाख रुपया की ठगी कर ली थी।जिसके बाद सीआईडी की टीम ने कार्रवाई करते हुए दोनों साइबर अपराधियों को धनबाद से गिरफ्तार किया है।

Add comment

Highlight option

Turn on the "highlight" option for any widget, to get an alternative styling like this. You can change the colors for highlighted widgets in the theme options. See more examples below.

Your Header Sidebar area is currently empty. Hurry up and add some widgets.