Thndr News

फ्लैट देने के नाम पर 2 लोगों से 26 लाख की ठगी, सदर थाने में प्राथमिकी दर्ज

रांची : सदर थाना क्षेत्र के गेतलातू स्थित निर्माणाधीन अपार्टमेंट में फ्लैट देने के नाम पर 2 लोगों से 26 लाख रुपए ठगी किए जाने के बाद सोमवार को कंस्ट्रक्शन कंपनी के प्रोपराइटर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। दर्ज प्राथमिकी में एमएस गौतम कंस्ट्रक्शन के प्रोपराइटर पवन सिंह को आरोपी बनाया गया है। वहीं पीड़ित व्यक्ति का नाम अवधेश मित्तल और नीरज मित्तल है। दोनों पीड़ित लोहरदगा जिला स्थित गोपी लेन के रहने वाले हैं।

दर्ज प्राथमिकी में पीड़ित ने बताया है कि वर्ष 2006 में एमएस गौतम कंस्ट्रक्शन के प्रोपराइटर पवन सिंह ने गेतलातू में निर्माणाधीन अपार्टमेंट में फ्लैट लेने का आफर दिया था। फ्लैट की कीमत तय होने के बाद 7 सितंबर 2006 को दोनों ने 5100-5100 रुपये देकर फ्लैट की बुकिंग कराई थी। इसके बाद कई किश्तों में दोनों ने मिलकर 26.22 लाख रुपए दिए। पैसा लेने के बाद से लगातार कंस्ट्रक्शन कंपनी का प्रोपराइटर पवन सिंह समय लेता रहा लेकिन अभी तक उन्हें फ्लैट नहीं दिया।

पवन सिंह इसी दौरान किसी मामले में जेल चला गया जिसके बाद अपार्टमेंट का निर्माण कार्य रोक दिया गया। जब काम पूरा नहीं हो रहा था तो बिल्डर से इजाजत लेकर अपने पैसे से फ्लैट नंबर 101 और 102में बचे काम को पूरा करवाया। फ्लैट में काम पूरा होने के बाद सामान रखा। कुछ दिन बाद ही प्रोपराइटर पवन सिंह के निर्देश पर उनके लोगों ने दोनों फ्लैट का ताला तोड़कर वहां रखा सारा सामान निकाल कर बाहर फेंक दिया। लिखित शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

Add comment

Highlight option

Turn on the "highlight" option for any widget, to get an alternative styling like this. You can change the colors for highlighted widgets in the theme options. See more examples below.

Your Header Sidebar area is currently empty. Hurry up and add some widgets.