राँची : कांके थाना क्षेत्र में 28 अक्टूबर की रात को सीआईपी के गार्ड की गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस इस मामले की लगातार छानबीन कर रही थी। कल देर रात कांके थाने की पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर ली है। पुलिस इस मामले में गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर रही है और इस मामले में और कितने लोगों की संलिप्तता है। इस बारे में जानकारी हासिल कर रही है।
फिलहाल इस मामले को लेकर पुलिस कुछ भी बताने से इनकार कर रही है। इस मामले को लेकर पुलिस के वरीय पदाधिकारी जल्द ही प्रेस वार्ता कर जानकारी देंगे। आपको बता दें कि गुरुवार की रात अज्ञात अपराधियों ने सीआइपी में कार्यरत एसआईएस के सुरक्षा गार्ड कमलेश प्रसाद की गोली मारकर हत्या कर दी थी।घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गया था। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन में जुटी हुई थी।





Add comment