रांची : धुर्वा थाना की पुलिस ने एक महिला के अपहरण करने के मामले में दो आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दी है। इन दो आरोपितों को पांच साल बाद पुलिस गिरफ्तार करने में कामयाब हो पाई है। दोनों आरोपित पांच साल से फरार चल रहे थे। पुलिस इनकी तलाश में झारखंड के अलावा बिहार के कई जिलों की खाक छानती रही थी। मगर, पुलिस के हाथ खाली थी। उनकी गिरफ्तारी नहीं हो पाई थी।
गिरफ्तार आरोपितों में मनोज कुमार और मनीष कुमार सिंह हैं। पुलिस को सूचना मिली कि दोनों आरोपित खूंटी के तोरपा में मौजूद हैं। धुर्वा थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि इन दोनों आरोपितों ने एक महिला का 6 सितंबर 2016 को अपहरण किया था। इस मामले में थाने में केस भी दर्ज हुआ था। पुलिस ने इनकी तलाश में कई जगह छापेमारी की थी। लेकिन आरोपित गिरफ्तार नहीं हो पाए थे। अब जाकर पुलिस ने इन्हें छापामारी कर गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपितों की गिरफ्तारी सोमवार को हुई है। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की विशेष टीम बनाई गई थी। गिरफ्तारी के लिए टीम लगातार सक्रिय थी।





Add comment