रांची : पटना के गाँधी मैदान में भाजपा की ओर से प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी की चुनावी सभा के दौरान 27 अक्टूबर 2013 को गांधी मैदान और पटना जंक्शन सहित शहर के कई इलाकों में बम ब्लास्ट हुए थे
इस मामले में राँची के सीठियो के रहने वाले इम्तियाज अंसारी समेत शामिल नौ आतंकियों को एनआईए कोर्ट ने बुधवार को दोषी करार दिया है। इस कांड में एनआईए की टीम ने अनुसंधान के बाद 21 अगस्त 2014 को हैदर अली उर्फ ब्लैक ब्यूटी, नोमान अंसारी, मो. मुजिबुल्लाह अंसारी, मो. इम्तियाज आलम, अहमद हुसैन, फकरुद्दीन, मो. फिरोज असलम, इम्तियाज अंसारी, मो. इफ्तिकार आलम, अजहरुद्दीन कुरैसी और एक नाबालिग के खिलाफ चार्जशीट दायर की थी कोर्ट ने फकरुद्दीदी को छोड़कर अन्य सभी नौ आरोपियों को दोषी करार दिया है। दोषियों को एक नवम्बर को सजा सुनाई जाएगी।
छह लोगों की हुई थी मौत, 80 से अधिक हुए थे घायल
गांधी मैदान 27 अक्टूबर 2013 को नरेन्द्र मोदी की हुंकार रैली में एक के बाद एक कई बम ब्लास्ट हुए थे। मोदी तब भारतीय जनता पार्टी की ओर प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार थे।इसके अलावा पटना जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या 10 पर भी बम ब्लास्ट हुआ था। इन धमाकों में छह लोगों की मौत हुई थी। जबकि, 80 से अधिक लोग घायल हुए थे। इस मामले में अब तक कोर्ट में 187 लोगों की सुनवाई हो चुकी है।





Add comment