रांची : सुखदेवनगर नगर थाना क्षेत्र में जमीन कारोबारी विकाश कुमार के घर पर हुए 17 अक्टूबर को बर्थडे पार्टी दौरान ताबड़तोड़ फायरिंग की गई थी। ताबड़तोड़ फायरिंग की वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस के वरीय पदाधिकारियों ने संज्ञान में लेते हुए सुखदेव नगर थाने की पुलिस को इस वीडियो को जांच करने का आदेश दिया था। सुखदेव नगर थाने की पुलिस ने इस वीडियो के आधार पर दो लोगों को गिरफ्तार किया और दोनों के लाइसेंस हथियार को जब्त कर ली है।
सुखदेव नगर थाना प्रभारी ममता कुमारी ने बताया कि इस लाइसेंसी हथियार की लाइसेंस कैंसिल करने के लिए पुलिस अनुशंसा करेगी और वरीय पुलिस पदाधिकारी इस पर निर्णय लेंगे। पुलिस ने दो लाइसेंसी रायफल को जब्त कर ली है। गिरफ्तार आरोपी जमीन कारोबारी विकास कुमार है और आशुतोष वर्मा उर्फ सोनू वर्मा है। सोनू वर्मा आपने आप को जेएमएम का कार्यकर्ता बताता है।वहीं बीजेपी युवा मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता प्रभाकर चौबे उर्फ मिंटू चौबे अपना मोबाइल बन्द कर फरार है।





Add comment