Thndr News

भतीजे ने चोरी से बेच दिया बैल, चाचा ने पूछा तो धारदार हथियार से कर दिया हत्या

रांची : नामकुम थाना क्षेत्र के बुंडूबेड़ा में शनिवार की देर रात भतीजा ने आपसी विवाद में चाचा की टाँगी से मारकर हत्या कर दी। हत्या के बाद जब ग्रामीण जुटे तो आरोपित भतीजा फरार हो गया। नामकुम थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया। वही आरोपित की खोजबीन के लिए छापेमारी कर रही है।

जानकारी के अनुसार आरोपित भतीजा आकाश उराव ने 55 वर्षीय बुधना उराव को बताए बिना चोरी से एक बैल बेच दिया। जब चाचा को इसकी जानकारी हुई तो उसने अपने भतीजे से बैल को बेचने का कारण पूछा इसी बात पर भतीजा आकाश नाराज हो गया दिन में दोनों में खूब तू तू मैं मैं हुई। आसपास के लोगों ने समझा-बुझाकर दोनों को शांत किया। रात में फिर से दोनों में कहासुनी हो गई।

चाचा की डांट फटकार से नाराज भतीजे ने नशे में धुत होकर तेज धारदार हथियार से वार कर दिया जिससे मौके पर ही बुजुर्ग की मौत हो गई। हो हंगामा सुनकर जब तक आस पड़ोस के लोग पहुंचते आरोपित वहां से फरार हो गया था। इधर कुछ लोगों का यह भी कहना है कि पंचायती को लेकर भी दोनों में विवाद होता था। गांव में किसी के बीच विवाद होता था तो इसकी पंचायती बुधना करता था जबकि आकाश चाहता था कि अब पंचायती वह करेगा।

Add comment

Highlight option

Turn on the "highlight" option for any widget, to get an alternative styling like this. You can change the colors for highlighted widgets in the theme options. See more examples below.

Your Header Sidebar area is currently empty. Hurry up and add some widgets.