Thndr News

जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

रांची : जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के एकता नगर में एक व्यक्ति ने निर्माणाधीन मकान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान अजय कुमार राय एकता नगर निवासी के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों ने इस मामले की जानकारी जगन्नाथपुर पुलिस को दी।सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है।

परिजनों ने बताया कि अजय कुमार राय ने बड़का गढ़ के स्वतंत्रता सेनानी के वंशजों से जमीन खरीदी थी और उसमें मकान का निर्माण करवा रहे थे। मकान निर्माणाधीन था। इस बीच उक्त जमीन पर नामकुम के तत्कालीन अंचलाधिकारी शुभ्रा रानी ने अजय राय एवं तीन अन्य व्यक्तियों पर जगन्नाथपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज करवा दी थी।

एफआइआर दर्ज करवाने के बाद पुलिस ने कार्रवाई कर वहां पर निर्माण कार्य बंद करवा दिया था। निर्माण कार्य बंद होने से अजय राय मानसिक रूप से काफी परेशान थे। उनका काफी पैसा उसमें लग चुका था। उन्होंने जिन से जमीन ली थी, उनसे बात करने के बाद भी कोई हल नहीं निकला। वह डिप्रेशन में थे। थाना पुलिस भी मामला दर्ज होने के कारण हमेशा कार्रवाई की बात कह रही थी।

Add comment

Highlight option

Turn on the "highlight" option for any widget, to get an alternative styling like this. You can change the colors for highlighted widgets in the theme options. See more examples below.

Your Header Sidebar area is currently empty. Hurry up and add some widgets.