रांची : नामकुम थाना क्षेत्र के मौलाना आजाद कॉलोनी के नूरी मस्जिद के पास अपराधी फायरिंग कर फरार हो गए। मिली जानकारी के अनुसार जमीन विवाद में फायरिंग की गई है। फायरिंग कर अपराधी मौका ए वारदात से फरार हो गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार अनवर नाम की युवक ने गोली चलाई है।
इस घटना की जानकारी मिलते ही नामकुम थाना प्रभारी घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच कर रहे हैं। नामकुम थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी को चिन्हित करने की प्रयास की जा रही है और आसपास के लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। नामकुम थाना प्रभारी ने बताया कि अब तक किसी ने थाने में लिखित शिकायत नहीं दी है।





Add comment