रांची : ओरमांझी में बीते दिनों भाजपा नेता जीतराम मुंडा की गोली मार हत्या की गई थी. जीतराम मुंडा की हत्या में एसआईटी के जांच में खुलासा हुआ है की भाजपा नेता की हत्या का मास्टरमाइंड मनोज मुंडा है . मनोज मुंडा पुलिस की पकड़ से दूर है और मनोज मुंडा की गिरफ्तारी होने के बाद और भी कई बातें खुलासा होने की संभावना है.जानकारी के अनुसार एसआईटी मनोज मुंडा की गिरफ्तारी के लिए झारखंड और झारखंड के बाहर भी छापेमारी कर रही है .
सूत्रों के हवाले के अनुसार मनोज मुंडा की तलाश में एसआईटी की टीम झारखंड के बाहर बिहार ,पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश में छापेमारी कर रही है. एसआईटी की टीम को मनोज मुंडा के बारे में जानकारी मिली है कि झारखंड से बाहर दूसरे राज्यों में जाकर छुपा हुआ है .मनोज मुंडा की तलाश में रांची पुलीस की कई टीम छापेमारी कर रही है.
हालांकि अब तक मनोज मुंडा पुलिस की पकड़ से दूर है .जीतराम मुंडा की हत्या में एसआईटी ने रेकी करने वाले युवक को गिरफ्तार किया है और उसने पूछताछ में कई बातों का खुलासा किया है .
पूछताछ में मनोज मुंडा का नाम सामने आया था कि मनोज मुंडा ने पीएलएफआई के शूटर को हायर कर जीतराम मुंडा की हत्या करवाई थी रांची के ओरमांझी में 22 सितंबर की शाम को जीतराम मुंडा चाय पी रहे छे. उसी दौरान अज्ञात अपराधियों ने गोली मार कर हत्या कर दी थी. गोली उनके सिर में मारी गई थी, जो सिर से पार कर पास में ही बैठे होटल संचालक राजकिशोर साहू के हाथ में जा लगी थी. मृतक की पत्नी ने मनोज मुंडा एवं दो अज्ञात के खिलाफ ओरमांझी थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी.





Add comment