रांची : तुपुदाना ओपी क्षेत्र के बालश्रृंग रोड निवासी स्वर्गीय रामप्रवेश गुप्ता के 18 वर्षीय पुत्र रतन गुप्ता ने शुक्रवार की देर रात अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। मामले की जानकारी पाकर तुपुदाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारा।
मृतक रतन गुप्ता के परिजनों ने बताया कि कल देर रात वह अपने घर आया और खाना खाकर अपने रूम में सो गया। रात में उसकी मां रूम में झांकी तो देखी की केबल के तार के सहारे पंखे की कुंडली से रतन लटक रहा है। मां और परिजनों के रोने चिल्लाने की आवाज सुनकर अगल बगल के पड़ोसी मौके पर पहुंचे मामले की जानकारी तुपुदाना पुलिस को दिया।
पुलिस मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है। मृतक के पिता रामप्रवेश गुप्ता का 4 माह पहले मृत्यु हो गया है। मृतक के चाचा अनिल गुप्ता के बयान पर तुपुदाना ओपी में यूडी केस का मामला दर्ज किया गया है।





Add comment