रांची : शहर में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। बदमाश आए दिन अपराधिक घटना को अंजाम दे रहा है। आज बदमाशों ने एक डीएसपी की पत्नी को अपना निशाना बनाया और उसके चैन छीनकर फरार हो गया।
महिला हाइकोर्ट की अधिवक्ता एवं डीएसपी की पत्नी है। डीएसपी की पत्नी ने हिम्मत जुटाकर बाइक सवार को पकड़ने की कोशिश की। लेकिन बाइक सवार भागने में कामयाब हो गए। अपने चैन को बचाने के लिए महिला ने बाइक सवार पर लपकी जिससे आधा चेन महिला के हाथ में रह गया और आधा चोर लेकर फरार हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल कर रही है। अरगोड़ा थाना प्रभारी विनोद ने बताया कि बदमाशों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा और चैन की बरामदगी कर ली जाएगी।
बदमाशों ने डोरंडा थाने में की थी छिनतई
डोरंडा थाना क्षेत्र में सबाना खातून से बाइक सवार दो अपराधियों ने चैन और कानबाली लेकर फरार हो गया था। इस मामले की लिखित शिकायत डोरंडा थाने में की गई। लेकिन 24 घंटे बीत जाने के बावजूद पुलिस अब तक अपराधियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। पुलिस की सुस्त रवैया को देखकर चैन छिनतई करने वाले गिरोह सक्रिय हैं और लगातार घटना को अंजाम दे रहा है।





Add comment