रांची : सेना में नौकरी लगाने के नाम पर ठगी करने वाला व्यक्ति गिरफ्तार हुआ है. रांची पुलिस ने यूपी के बलिया जिला का रहने वाला संजय मिश्रा को गिरफ्तार किया है. जानकारी के अनुसार संजय मिश्रा सेना में नौकरी लगाने के नाम पर पांच युवकों को यूपी से लेकर रांची आया था और युवकों से मेडिकल के नाम पर रुपया भी ले लिया
संजय मिश्रा ने उत्तर प्रदेश के मेरठ इलाके के रहने वाले पांच युवकों को सेना में नौकरी लगाने के लिए पांच लाख रुपया में बात किया था. संजय ने युवकों से कहा कि पांच-पांच लाख रुपया लगेगा और सेना में नौकरी हो जाएगी. जिसके बाद संजय ने फर्जी लेटर देकर सभी युवकों को मेडिकल के लिए रांची बुलाया था. सभी से 50 हजार पहले मांगे गए थे.
संजय मिश्रा ने पांचों युवकों से चार हजार रुपया करके कुल 20 हजार रुपया उनसे लिया था. रांची आने के बाद जब 50 हजार रुपये की मांग की गयी तो उन युवकों को संजय पर शक हुआ, जिसके बाद उन्होंने इसकी पुलिस को सूचना दे दी. पुलिस ने आरोपी संजय मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया है





Add comment