रांची : ओरमांझी थाना क्षेत्र के पालू स्थित आर्यन लाइन होटल में बुधवार की शाम 6:30 बजे बाइक सवार दो अपराधियों ने भाजपा एसटी मोर्चा के जिला अध्यक्ष जीतराम मुंडा की गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस इस हत्याकांड में मनोज मुंडा को मुख्य आरोपी मान रही है। ओरमांझी थाने की पुलिस ने बताया कि साल 2017 में मनोज मुंडा ने मृतक जीतराम मुंडा की रेकी कर उसके घर पर हमला किया था। इस हमले में जीतराम मुंडा बाल बाल बच गए थे। पुलिस ने बताया कि 2017 में जीतराम मुंडा अपनी कार से अपने घर आ रहे थे। घर पहुंचते ही मनोज मुंडा ने फायरिंग की थी। इस घटना में जीतराम मुंडा बाल बाल बच गए थे। इसके बाद जीतराम मुंडा ने मनोज मुंडा के ऊपर केस दर्ज कराई थी और मनोज मुंडा को जेल भेज दिया गया था। ओरमांझी थाने की पुलिस ने बताया कि मनोज मुंडा बदले लेने की नियत से जीतराम मुंडा की हत्या कर दी होगी। इस हत्याकांड मैं पुलिस ने 3 लोगों से पूछताछ कर रही है। वहीं मनोज मुंडा अपने फोन को ऑफ कर फरार हो गया है।
इस हत्याकांड की गुत्थी को सुलझाने के लिए एसआईटी का गठन किया गया है। इस एसआईटी में सिल्ली डीएसपी चंद्र शेखर आज़ाद ओरमांझी थानेदार राजीव सिंह समेत पांच अधिकारी को शामिल किया गया है। सिल्ली डीएसपी चंद्र शेखर आज़ाद इस टीम की अगुवाई कर रहे है। आपको बता दें कि मृतक जीतराम मुंडा उर्फ जीतू मुंडा ओरमांझी थाना क्षेत्र स्थित पुनदाग गांव के रहने वाले थे। मृतक जीतराम मुंडा रूपा तिर्की प्रकरण में ब्लॉक चौक पर बंधु तिर्की का पुतला दहन करने के बाद वापस अपने घर लौट रहे थे। बीच रास्ते में वे आर्यन होटल में रुककर चाय पी रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार दो अपराधी वहां पहुंचा और सड़क किनारे गाड़ी खड़ी कर एक अपराधी पीछे से उनके करीब जाकर कनपटी में गोली मार दी। जीतराम मुंडा को मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया जहाँ डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया था। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण एसपी नौशाद आलम मेदांता अस्पताल पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी लेते हुए अपराधियों को चिन्हित कर गिरफ्तार करने का निर्देश दिया था।





Add comment