रांची: लालपुर थाना क्षेत्र में ऑटो चालक द्वारा यात्री से मोबाइल छिनतई का मामला गुरुवार को सामने आया है। इसको लेकर लालपुर थाने में एफआईआर दर्ज कराया गया है। जिस युवक से मोबाइल की छिनतई गई है वह बूटी मोड़ एग्जाम देने आया था। एग्जाम देने के बाद वह लालपुर के लिए ऑटो पकड़ा। लेकिन कांटाटोली के पास ऑटो चालक द्वारा उसकी मोबाइल छीन ली गई और फिर वह फरार हो गया।
पीड़ित छात्र ने बताया कि जब वह लोअर बाजार थाना एफआईआर दर्ज कराने गया। तो वहां मोबाइल छिनतई की जगह मोबाइल गुम होने का मामला दर्ज कराने की बात कही गई। इसके बाद उसने वँहा मामला नहीं दर्ज कराया और लालपुर थाने पहुंच कर मामला दर्ज करवाया है।
नशे में धुत ऑटो चालक ने पहले 280 रुपये भाड़ा मांगा,फिर 80 रुपये की मांग की। जब छात्र पैसा निकाल कर देने लगा। तब ऑटो चालक हाथ से मोबाइल छीन कर तेजी से फरार हो गया।





Add comment