रांची: लालपुर थाना क्षेत्र से बुधवार को शादी की नियत से एक यूवती का अपहरण कर लिया गया था। युवती को मोराबादी से अपहरण किया गया था। इस मामले में पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार की है। आरोपितों का कोविड 19 का जांच कराया गया। देर शाम तक जांच रिपोर्ट नहीं आने के कारण जेल नहीं भेजा जा सका। शुक्रवार को सभी आरोपितों को होटवार जेल भेजा जायेगा।
पुलिस पूछताछ में मुख्य आरोपित संदीप टोप्पो ने बताया कि शादी की नीयत से ही लड़की का अपहरण किया था। लड़की को अपने लाेहरदगा स्थित घर ले जा रहा था। संदीप टोप्पो के साथ पांच अन्य युवक भी था। पांचों आरोपित गुमला के विभिन्न इलाके का रहने वाला है जिसमें मंगलेश्वर उरांव, दीपक प्रसाद, अजीत उरांव, अनूप उरांव और अमित उरांव शामिल है। पुलिस के अनुसार जिस बोलेरो से युवती का अपहरण किया गया था वह दीपक प्रसाद का था। संदीप ने पांचों युवकों को मदद के लिए बुलाया था।
बता दें कि बीते बुधवार को आरोपितों ने मोरहाबादी मैदान में हर्बल जूस बेचने वाली एक युवती का अपहरण कर लिया था। लड़की के शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। बेड़ों में बोलेरो सवार आरोपित को पुलिस ने धर दबोचा। वहीं, युवती के भाई के बयान पर आरोपितों के खिलाफ अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जानकारी के अनुसार संदीप टोप्पो बराबर युवती के दुकान पर आता था। इसी बीच दोनों की नजदीकी बढ़ी। संदीप शादी शुदा होते हुये भी युवती से शादी करना चाहता था।





Add comment