रांची : तुपुदाना में 17 सितंबर की देर रात को सागर राम की तेजधार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में हत्या के मुख्य आरोपी सिंटू शर्मा को हटिया से पुलिस गिरफ्तार कर ली है। इस मामले में पुलिस मुख्य आरोपी से पूछताछ कर रही है।
मृतक सागर राम विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर आर्केस्ट्रा देखने ग्लास फैक्ट्री गया था। वहां से किसी बात को लेकर आपस में दोस्तों के बीच विवाद हुई। उसमें सिंटू नामक एक युवक ने तेज धार वाले नुकीले हथियार से उसके पेट पर प्रहार कर दिया। जिससे उसका पेट का अतडी वगैरह बाहर आ गया था और दोस्तों ने उसे लेकर हटिया स्थित एक अस्पताल में गए जहां डॉक्टरों ने उसे रिम्स रेफर कर दिया रास्ते में ले जाते वक्त उसकी मौत हो गई थी। तुपुदाना पुलिस घटना की जानकारी पाकर सागर वर्मा के बॉडी को लेकर रिम्स पहुंची जहां उसे मृत घोषित कर दिया था। मृतक सागर वर्मा ऑटो चला कर अपने परिवार की भरण पोषण करता था।





Add comment