Thndr News

रातू में पेड़ से लटका हुआ मिला युवक का शव, पुलिस हत्या मानकर मामले की कर रही जांच

रांची: राजधानी रांची के रातू थाना क्षेत्र के कमड़े में एक युवक की शव पेड़ से लटका मिला था। इस घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया। मृतक का नाम हर्ष सिंह उर्फ बंटी(24) है जो मूल रूप से पलामू का रहने वाला है। रांची के कमड़े में अपने परिवार के साथ रहता था।

रात 12 बजे तक दोस्तों के साथ किया था बातचीत

पुलिस के अनुसार युवक हर्ष सिंह दो महीना पहले ही दिल्ली से रांची आया था। गुरुवार को रात 12 बजे तक अपने दोस्तों से फोन पर बात कर रहा था। इसके बाद से ही गायब था। पुलिस मृतक का मोबाइल जप्त कर उसका कॉल डिटेल्स खंगाल रही है। ताकि यह पता लगाया जा सके अंतिम बार उसका किसके साथ बातचीत हुआ था। हालांकि परिजनों ने किसी पर शक नहीं जताया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। कल शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया।

पुलिस हत्या मानकर कर रही जांच

रातू थाना प्रभारी आभास के अनुसार जिस प्रकार से पेड़ पर शव टंगा था, इससे हत्या की आशंका उत्पन्न हो रही है। पुलिस मामले की हत्या के बिंदु पर ही जांच कर रही है। रातू थाना प्रभारी आभास ने कहा कि स्थानीय लोगों से इस घटना के बारे में जानकारी हासिल की गई है लेकिन पुलिस को पुख्ता सबूत फ़िलहाल नहीं मिली है।

Add comment

Highlight option

Turn on the "highlight" option for any widget, to get an alternative styling like this. You can change the colors for highlighted widgets in the theme options. See more examples below.

Your Header Sidebar area is currently empty. Hurry up and add some widgets.