रांची : चुटिया थाना क्षेत्र के धुमसा टोली में सिपाही नवीन कच्छप ने अपनी प्रेमिका पर कल सुबह गोली चला दी थी। सिपाही नवीन कच्छप ने अपनी प्रेमिका के पास एक नया मोबाइल फोन देखा था। उस मोबाइल की कीमत 23 हज़ार रुपये है। सिपाही नवीन कच्छप अपनी प्रेमिका के फोन की तहकीकात में जुट गया था। इसके पहले सिपाही नवीन कच्छप ने अपनी प्रेमिका को किसी दूसरे लड़के के साथ शॉपिंग करते हुए देखा था। सिपाही नवीन कच्छप अपनी प्रेमिका से नया मोबाइल के बारे में कड़ाई से पूछताछ कर रहा था लेकिन प्रेमिका इस मोबाइल के बारे में अपने प्रेमी नवीन से टालमटोल कर रहा था। वहीं सिपाही नवीन कच्छप शादीशुदा है तो प्रेमिका की पति की मृत्यु कुछ साल पहले हो गई थी।
एक सप्ताह पहले सिपाही नवीन कच्छप से हुआ था झगड़ा
चुटिया थाना में तैनात सिपाही नवीन कच्छप और प्रेमिका के बीच एक सप्ताह पहले मोबाइल खरीदने को लेकर झगड़ा हुआ था। सिपाही नवीन कच्छप ने पुलिस को बताया कि प्रेमिका का दूसरे के साथ अफेयर्स को लेकर काफी परेशान था। प्रेमिका पर उस लड़की को छोड़ देने का दबाव बना रहा था। लेकिन प्रेमिका उस लड़की को नहीं छोड़ पा रही थी। इस मामले में सिटी डीएसपी दीपक कुमार आज एसएसपी सुरेंद्र झा को रिपोर्ट सौंपेंगे और रिपोर्ट के आधार पर चुटिया थाने में तैनात सिपाही नवीन कच्छप पर कार्रवाई की जाएगी।





Add comment