Thndr News

शादी की नियत से मामू भगिना ने दो लड़कियों को घर से भगाया, प्राथमिकी दर्ज

रांची : रातू थाना क्षेत्र में शनिवार कि सुबह रिश्ते में मामू भगिना ने दो लड़कियों को शादी की नियत से घर से भगा ले गया है। लड़कियों को भगाने का आरोप आकाश बैठा और नीरज बैठा पर लगा है। यह दोनों रिश्ते में मामू भगीना है। आरोपी नीरज बैठा और आकाश बैठा एक ही गांव के हैं। इस मामले में लड़की के पिता ने रातू थाना में भगा कर शादी करने की नियत के तहत मामला दर्ज कराया है। यह मामला धारा 366 ए के तहत की गई है। दोनों लड़की एक ही स्कूल में पढ़ाई करती थी। एक लड़की आरोपी आकाश बैठा के रिश्ते में मौसेरे भाई – बहन हैं। पिता ने प्राथमिकी दर्ज में यह बात कही है कि दोनों लड़की आरोपी आकाश बैठा और नीरज बैठा से अक्सर बातचीत करती थी। इस घटना की जानकारी घरवालों की थी लेकिन बार-बार मना करने के बावजूद नाबालिग लड़की नहीं मानती थी।

साइबर टीम की मदद ली जा रही है जल्द होगी गिरफतारी

आरोपी और लड़कियों की बरामदगी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। इन आरोपियों को गिरफ्तारी के लिए पुलिस टेक्निकल सेल की मदद ले रही है लेकिन पुलिस अब तक आरोपियों और नाबालिग लड़की के पास नहीं पहुंच पाई है। आपको बता दें कि 11 सितंबर को मॉर्निग वाक पर निकली दो नाबालिग लड़की को शादी की नीयत से भगा ले गया है। पुलिस प्रेम प्रसंग के विषय पर भी जांच कर रही है। वहीं नामजद आरोपी नीरज बैठा और आकाश बैठा की गिरफतारी के लिए साइबर टीम की मदद ली जा रही है।

Add comment

Highlight option

Turn on the "highlight" option for any widget, to get an alternative styling like this. You can change the colors for highlighted widgets in the theme options. See more examples below.

Your Header Sidebar area is currently empty. Hurry up and add some widgets.