Thndr News

पत्रकार पर हमले के आरोपी पर पुलिस ने की 25 हज़ार इनाम की घोषणा, आरोपी का जारी किया गया पोस्टर

राँची : सदर थाना क्षेत्र स्थित तिरिल तलाक के पास अपराधियों ने पत्रकार वैजनाथ महतो पर शनिवार की रात को जानलेवा हमला कर अधमरा कर दिया था। इस घटना के 3 दिन बीत जाने के बावजूद रांची पुलिस अब तक आरोपी आकाश उर्फ बेंगा को गिरफ्तार नहीं कर सकी है।

रांची पुलिस आरोपी की पोस्टर जारी कर ₹25000 इनाम की घोषणा की है। फिलहाल अब तक पुलिस के इस मामले में हाथ खाली है और आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर है। पत्रकार बैजनाथ अस्पताल में जीवन – मौत की लड़ाई लड़ रहे है। इस मामले में सदर थाने की पुलिस आरोपी अकाश उर्फ बेंगा गिरफ्तारी के लिए स्थानीय लोगों से उसके बारे में जानकारी हासिल की लेकिन पुलिस बेंगा को गिरफ्तार करने में कामयाब नहीं हुई है।

इस मामले में सदर थाने की पुलिस ने बेंगा के पिताजी से पूछताछ की लेकिन पिताजी ने ज्यादा जानकारी नहीं दी। बेंगा के पिताजी ने पुलिस को बताया कि वह कई दिनों पहले अपने घर छोड़कर दूसरे जगह पर रह रहा था।

Add comment

Highlight option

Turn on the "highlight" option for any widget, to get an alternative styling like this. You can change the colors for highlighted widgets in the theme options. See more examples below.

Your Header Sidebar area is currently empty. Hurry up and add some widgets.