Thndr News

36 घंटे बाद भी पत्रकार पर हमला करने वालों को नहीं ढूंढ पाई पुलिस, प्रेस क्लब का प्रतिनिधिमंडल डीजीपी से की शिकायत

रांची : सदर थाना क्षेत्र स्थित तिरिल बस्ती में पत्रकार वैजनाथ महतो पर हुए हमले को लेकर रांची के पत्रकारों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। घटना के 36 घंटे बाद भी पुलिस पत्रकार वैजनाथ पर हमला करने वालों को नहीं पकड़ पाई है। ऐसे में प्रेस क्लब का प्रतिनिधिमंडल पुलिस मुख्यालय पहुंचा और डीजीपी से मुलाकात कर पत्रकारों के प्रति रांची पुलिस के लापरवाह रवैए के बारे में जानकारी देते हुए एसएसपी और डीएसपी की शिकायत की। रांची पुलिस के रवैए से नाराज राजधानी के सैकड़ों पत्रकार पुलिस मुख्यालय पहुंचकर धरना पर बैठ गए। पत्रकारों के आक्रोश को देखते हुए डीजीपी ने आईजी अभियान अमोल वेणुकांत होमकार को पूरे मामले की जांच कर विधि सम्मत कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। इधर घटना के बाद से सदर थाना प्रभारी वेंकटेश कुमार लगातार पत्रकार पर हमला करने वालों के बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास कर रहे हैं और घटनास्थल के आसपास में रहने वाले लोगों से जानकारी जुटा रहे हैं।

तिरिल बस्ती का बेंगा ने किया है पत्रकार पर हमला, रातो-रात घर का सामान लेकर हो गया है फरार

पुलिस जांच में इस बात की जानकारी मिली है कि तिरिल बस्ती निवासी बेंगा उर्फ आकाश ने ही पत्रकार बैजनाथ पर हमला किया है। बैजनाथ को मारकर बुरी तरह से घायल करने के बाद बेंगा देर रात को ही अपने घर से काफी सामान लेकर फरार हो गया है। बेंगा की तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है लेकिन सफलता नहीं मिल पा रही है।

बेंगा के घर अक्सर आया-जाया करती थी अनजान लड़कियां, मोहल्ले वालों को भी अक्सर डराने का करता था प्रयास

बेंगा के घर में अक्सर अनजान लड़कियों का आना-जाना होता रहता था। ऐसे में मोहल्ले के लोगों को भी काफी परेशानियां होती थी लेकिन बेंगा की हरकत से मोहल्ले के लोग डरकर कुछ भी बोलने की साहस नहीं जुटा पाते थे। पुलिस पूछताछ के दौरान मोहल्ले के लोगों ने बताया है कि बेंगा अक्सर नशा का सेवन करता था और अनजान लोगों को घर में बुलाते रहता था।

प्लानिंग के तहत बेंगा ने किया है पत्रकार पर हमला, मारने के लिए अपने साथ रखा था हथौड़ी

पुलिस जांच में जो बातें सामने आई है उसके अनुसार बेंगा ने सुनियोजित तरीके से पत्रकार बैजनाथ पर हमला किया है। मोहल्ले वालों ने पुलिस को बताया है कि बेंगा अपने साथ एक हथौड़ी लेकर घूम रहा था। देर रात घर वापस आने के बाद पास में ही लगे दो ऑटो का शीशा भी उसने हथौड़ी से मारकर तोड़ डाला था। शीशा तोड़ने के बाद वह अपने घर से फरार हो गया है। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि उसी हथौड़ी से आरोपी बेंगा ने पत्रकार बैजनाथ को भी मारा है जिसके बाद वह बुरी तरह से जख्मी हो गया है।

1 comment

Highlight option

Turn on the "highlight" option for any widget, to get an alternative styling like this. You can change the colors for highlighted widgets in the theme options. See more examples below.

Your Header Sidebar area is currently empty. Hurry up and add some widgets.