Thndr News

पिठौरिया में अपहरण कर निकाह और दुष्कर्म करने वाले इमरान अंसारी को पुलिस ने भेजा जेल

रांची : पिठोरिया थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की का अपहरण कर शादी करने और जबरन शारीरिक संबंध बनाने के मामले में आरोपी इमरान अंसारी को पुलिस ने बुधवार की रात गिरफ्तार कर आज जेल भेज दिया है। नाबालिग के चाचा ने बीते दिनों पुलिस से इसकी शिकायत की थी। इमरान उसकी नाबालिग भतीजी का अपहरण कर निकाह कर लिया और दुष्कर्म भी किया। मामला सामने आने के बाद सीडब्ल्यूसी की टीम भी जांच में जुट गई थी। वहीं पिठोरिया थाना पुलिस से लड़की के उम्र का सत्यापन रिपोर्ट भेजने को कहा था। पुलिस ने स्कूल जाकर लड़की की उम्र का सत्यापन किया। स्कूल से पता चला कि लड़की अभी नाबालिग है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पिठोरिया थाना प्रभारी रविशंकर का कहना है कि नाबालिग से शादी कानूनन जूर्म है। इसी आधार पर इमरान अंसारी को गिरफ्तार किया गया है। पिठोरिया थाना में दिये लिखित शिकायत में नाबालिग के चाचा ने आरोप लगाया था कि उसकी भतीजी को बहला-फुसला कर ले गया। राजधानी के शहर काजी के पास ले जाकर निकाह किया और दुष्कर्म भी किया। इसके बाद लड़की को उसके घर छोड़ दिया। यह भी शिकायत की गई कि आरोपी परिजनों को अपना मुंह न खोलने की धमकी दे रहा है। नाबालिग को उसकी माँ का अश्लील तस्वीर दिखाकर वायरल कर देने की धमकी दे रहा है।

Add comment

Highlight option

Turn on the "highlight" option for any widget, to get an alternative styling like this. You can change the colors for highlighted widgets in the theme options. See more examples below.

Your Header Sidebar area is currently empty. Hurry up and add some widgets.