रांची : दशम फॉल थाना क्षेत्र में 7 सितम्बर को एक व्यक्ति का शव पेड़ से लटका बरमाद किया था। एसडीपीओ अजय कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने मृतक युगल मुंडा हत्याकांड का खुलासा करते हुए 4 अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार अपराधियों में सागर मुंडा, शुखराम मुंडा, मंगरा मुंडा और सुखराम मुंडा शामिल है।
एसडीपीओ अजय कुमार ने बताया कि युगल मुंडा की हत्या अवैध संबंध में हुई है। मृतक युगल मुंडा का गिरफ्तार सागर मुंडा की पत्नी से अवैध संबंध था।पत्नी के साथ अवेध सम्बन्ध के चलते सागर मुंडा ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर योजना बनायी और युगल मुंडा की हत्या कर दी।युगल मुंडा का शव बीते सात सितंबर को हांजेद के पास जंगल में मिला था। मृतक ग्राम बूचाडीह पंचायत बारूहातू थाना बुंडू का रहने वाला था। अपराधियों ने हत्या कर युगल मुंडा के शव को जंगल में पेड़ से लटका दिया था। इधर छापेमारी टीम में एसडीपीओ बुंडू अजय कुमार, इंस्पेक्टर रमेश कुमार, दशम फॉल थाना प्रभारी विष्णुकांत समेत पुलिस टीम शामिल है।





Add comment