Thndr News

75 साल की मां को जायदाद के घर लिए मारकर घर से निकाला, धुर्वा थाना में दर्ज हुई प्राथमिकी

रांची : धुर्वा थाना क्षेत्र स्थित क्वाटर नंबर सीडी 499 में रहने वाली 75 वर्षीय महिला कैशल्या देवी को उनका बेटा राजेश कुमार ने मारपीट कर उन्हें घर से निकाल दिया। महिला के बयान पर धुर्वा थाना में प्राथमिकी दर्ज हुई है। महिला गंभीर रूप जख्मी है। समर अस्पताल में महिला का इलाज चल रहा है।

महिला ने बताया कि एचाईसी में स्थित उनका क्वाटर उनके नाम पर है। इसके बाद भी उनका बेटा क्वाटर को हड़पना चाहता है। बेटा जायदाद की लालच में इतना पड़ गया कि उसने अपनी मां को मार डालने का प्रयास किया। बुधवार की रात राजेश कुमार अपनी मां को गाली देने लगा। गाली देते देते मां के साथ मारपीट करने लगा। मां को गंभीर रूप से जख्मी कर उन्हें घर से बाहर फेंक दिया। इसके बाद पड़ोसियों ने कौशल्या देवी का अस्पताल में भर्ती कराया है। कौशल्या देवी का छोटा बेटा कोलकाता में रहने वाला है। छोटा बेटा पूरे परिवार के साथ मिलकर अपनी मां का इलाज करा रहा है।

महिला कौशल्या देवी का कहना है कि उनके बेटे ने गला दबा कर उन्हें मारने का प्रयास किया है। शरीर पर गई गहरे जख्म के निशान हैं। कौशल्या ने पुलिस से गुहार लगाई है कि इस मामले में कड़ी कार्रवाई की जाए। पुलिस कार्रवाई नहीं करेगी तो इस बार उनका बेटा उन्हें मार देगा।

Add comment

Highlight option

Turn on the "highlight" option for any widget, to get an alternative styling like this. You can change the colors for highlighted widgets in the theme options. See more examples below.

Your Header Sidebar area is currently empty. Hurry up and add some widgets.