रांची : धुर्वा थाना क्षेत्र में एक युवक ने घरेलू विवाद में आत्महत्या कर ली है। यूवक का नाम भोला लोहरा है और वह रेजा का काम करता था। सूचना मिलते ही धुर्वा थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी है।
धुर्वा थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि मामले की फिलहाल जांच की जा रही है। परिवार से पूछताछ में पुलिस को जानकारी मिली है कि भोला लोहरा घरेलू विवाद की वजह से फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है। मृतक भोला लोहरा अपने परिवार के साथ धुर्वा थाना क्षेत्र में रहता था लेकिन पत्नी से विवाद होने के बाद युवक ने आत्महत्या कर लिया है। मृतक भोला लोहरा के चार बच्चे हैं जो प्राथमिक स्कूल में पढ़ाई करते हैं। धुर्वा थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद इस मामले की सही जानकारी मिल पाएगी।





Add comment