रांची : एक बाप के लिए अपने बेटे की हत्या की गम को भुलाना आसान नहीं होता है। बाप अपने बेटे की मौत की वजह जानने के लिए किसी भी हद्द तक जा सकता है। जी हां चुटिया इलाके के रहने वाले दीनानाथ प्रसाद ने अपने बेटे की मौत की वजह जानने लिए लालपुर थाने का चक्कर 150 बार से ज्यादा लगा चुके हैं लेकिन उनके हौसले अभी भी बुलंद हैं।
राजधानी रांची के लालपुर थाना क्षेत्र के सब्जी बाजार में गुरु नानक स्कूल के शिक्षक शिव प्रसाद की दिनदहाड़े हत्या तीन साल पहले कर दी जाती है। लेकिन पुलिस आज तक किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं की है। शिक्षक शिव प्रसाद की हत्या 3 साल पहले की गई थी लेकिन अनुसंधान नाम पर सिर्फ खानापूर्ति की जा रही है। अपने बेटे को खो चुके एक बाप जब अनुसंधान की जानकारी हासिल करने लालपुर थाने जाते हैं तो उन्हें सिर्फ तारीख पर तारीख मिलती है। मृतक शिक्षक शिव प्रसाद के पिता दीनानाथ प्रसाद जो बुजुर्ग हो चुके हैं लेकिन अपने पुत्र की हत्या की जानकारी के प्रयास में लालपुर थाने की डेढ़ सौ से ज्यादा चक्कर लगा चुके हैं लेकिन पुलिस ने अब तक कोई ठोस जानकारी नहीं दी है।
दीनानाथ प्रसाद लालपुर थानेदार से लेकर एसएसपी तक गुहार लगा चुके हैं लेकिन दीनानाथ प्रसाद को अनुसंधान की जानकारी के नाम पर सिर्फ एक अधिकारी से दूसरे अधिकारी से मिलने की बात कही जाती है। दीना नाथ प्रसाद ने कहा कि अब मैं अपने जीवन के अंतिम पड़ाव में हूं और मेरे पुत्र की हत्या किस वजह से हुई है इसकी जानकारी हासिल करना मेरा एकमात्र इच्छा है। लेकिन राजधानी की पुलिस एक हत्या की गुत्थी बीते 3 साल में नहीं सुलझा पाई है। दीनानाथ प्रसाद ने बताया कि अब मैं थक चुका हुआ हूं लेकिन बेटे की हत्या की गम को अब तक नहीं भुला पाया हूं।
स्कूटी सवार अपराधियों ने गोली मारकर की थी हत्या
आपको बता दें कि आठ जुलाई 2021 को गुरुनानक स्कूल से शिक्षक शिव प्रसाद की स्कूटी सवार दो अपराधियों ने लालपुर सब्जी मंडी के पास गोली मारकर हत्या कर दी थी। हत्या करने के बाद अपराधी लालपुर चौक की ओर फरार हो गए थे। अपराधियों ने उस समय घटना को अंजाम दिया, जब शिव प्रसाद मोबाइल पर अपने छोटे भाई नरेश प्रसाद से फोन पर बात कर रहे थे।
सिटी एसपी सौरभ ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और पुलिस अपराधियों की तलाश में है।





Add comment