राँची: राजधानी रांची के सिविल कोर्ट के एक न्यायिक दंडाधिकारी की निजी जानकारी हासिल करने इस संबंध में पुलिस हरकत में आ गई है। सिविल कोर्ट के एक न्यायिक दंडाधिकारी के लिपिक को बीते गुरुवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर एक दूसरे न्यायिक दंडाधिकारी के बारे में जानकारी लेना चाह रहा था।
जानकारी अनुसार फोन करने वाले व्यक्ति लिपिक से न्यायिक दंडाधिकारी के राँची से डालटनगंज बदली होने के सम्बंध में और उनके डाल्टनगंज आवागमन की सूचना प्राप्त करना चाह रहा था। लिपिक ने जब फोन करने वाले से पूछा कि आप कौन बोल रहे हैं तो उधर से कहा मैं व्यवहार न्यायालय डाल्टनगंज वीडियो कांफ्रेसिंग में पदस्थापित हूँ।उनसे जब नाम पूछा गया तो फोन काट दिया।इसकी जानकारी लिपिक ने पीठासीन पदाधिकारी को तुरन्त सूचित किया।उसके बाद फोन किये नम्बर पर बार बार फोन किया गया लेकिन कोई जबाब नहीं मिला।इधर इस तरह अज्ञात कॉल करके इस तरह आने जाने की जानकारी लेने को गम्भीरता से लेते हुए लिपिक ने शुक्रवार 3 सितम्बर को कोतवाली थाना में मामला दर्ज कराया है।इधर पुलिस भी मामले को गम्भीरता से लेते हुए पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन में जुटी है।
पुलिस ने बताया कि कॉल किये नम्बर का ट्रू कॉलर में स्पेम लिखा हुआ आ रहा है।पुलिस की टीम जांच में लगी है।कोर्ट से जुड़ा मामला है इसलिए पुलिस भी गम्भीरता जांच करने में जुटी है। इस मामले पर कोतवाली थाना प्रभारी सुरेश प्रसाद ने कहा कि जिस नंबर से कॉल आया है वह नापतोल कंपनी का नंबर है और उस नंबर से 9 सेकंड की बात हुई है। कोतवाली थाना प्रभारी ने बताया कि फिलहाल इस मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही सच्चाई का पता लगा लिया जाएगा। आपको बता दें कि कुछ ही दिन पहले धनबाद में एडिशनल जज की हत्या के बाद लोग तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं उसी तरह रांची के सिविल कोर्ट की एक दंडाधिकारी की निजी जानकारी हासिल करने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गई है और अज्ञात कॉल की कॉल डिटेल्स जुगाड़ करने में पुलिस जुट गई।





Add comment