Thndr News

महिला का एटीएम कार्ड बदलकर साइबर अपराधियों ने 1 लाख 94 हजार रुपये निकाले, मामला दर्ज

रांची: लालपुर इलाके में स्थित आर्मी कैंटीन में महिला वैशांगी उरांव का एटीएम कार्ड बदल कर अपराधियों ने एक लाख 94 हजार रुपये निकाल लिया। इस संबंध में लालपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस आर्मी कैंटीन में जाकर मामले की जानकारी लेने का प्रयास कर रही है। महिला ने बताया कि वह सोमवार को कैंटीन में सामान लेने गई थी। सामान लेने के बाद महिला ने काउंटर पर बैठी महिला को एटीमए कार्ड दिया। वहीं पर उसका कार्ड बदल दिया गया। कुछ देर के बाद महिला के खाते से पैसा निकलने लगा। महिला ने अपना एटीएम कार्ड देखा तो उसके पास विनोद मुंडा के नाम का एटीएम कार्ड था। महिला ने कैंटीन में जाकर एटीएम कार्ड के बारे में जानकारी लेने का प्रयास किया लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। महिला का कहना है कि कैंटीन में कार्ड बदल दिया गया और विनोद नाम के व्यक्ति का कार्ड उसे दे दिया गया। महिला ने कैंटीन में एटीएम कार्ड चेक नहीं किया था। पैसा निकलने के बाद महिला को पता चला कि उसका कार्ड उसके पास नहीं है।

नौ घंटे तक महिला को दौड़ाने के बाद पुलिस ने दर्ज किया एफआईआर

पीड़ित महिला वैशांगी हेहल इलाके की रहने वाली है। महिला के खाते से पैसा निकलने के बाद उसने अपना कार्ड बंद करा दिया। महिला सोमवार की दोपहर 12 बजे साइबर थाना गई। वहां पूरे मामले की जानकारी लेने के बाद मामला दर्ज नहीं किया गया। वहां से पीड़िता को साइबर डीएसपी के पास भेज दिया गया। वहां से फिर महिला को लालपुर थाना भेज दिया गया। लालपुर पुलिस ने रात नौ बजे मामले की जानकारी लेने के बाद प्राथमिकी दर्ज की। इसके बाद इस मामले में कार्रवाई शुरू हुई।

Add comment

Highlight option

Turn on the "highlight" option for any widget, to get an alternative styling like this. You can change the colors for highlighted widgets in the theme options. See more examples below.

Your Header Sidebar area is currently empty. Hurry up and add some widgets.