Thndr News

घर पर दाई काम करने आती है तो रहें सावधान, मौका मिलते ही किमती सामान कर दे रही गायब

रांची : यदि आपके घर पर दाई काम करने आती हैं तो सावधान रहें। काम करने वाली दाई को मौका मिलते ही घर में रखे किमती सामान गायब कर दे रही है। ताजा मामला राजधानी राँची के चुटिया थाना क्षेत्र का है जहां पर एक काम करने आ रही दाई घर में रखे लैपटॉप और टैब लेकर फरार हो गई। चुटिया थाना क्षेत्र स्थित पटेल कंपाउन्ड में अरविंद पटेल के घर में छोटी उर्फ ललिता दाई का काम करने आती थी। अरविंद पटेल यूवती की सत्यापन नहीं कर सके थे। यूवती मौका देख कर अरविंद पटेल के घर से लैपटॉप और टैब लेकर भाग गई। इस घटना की सूचना अरविंद ने चुटिया थाना पुलिस को दी।

सूचना मिलने के बाद चुटिया थाना की पुलिस ने घर से चुराये गये मोबाईल व टैब के साथ आज रेल्वे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया। चुटिया थाना प्रभारी वेंकटेश कुमार ने बताया की भुक्त भोगी की द्वारा शिकायत मिलने के बाद अरोपी लड़की की तलाश आज बस्टैंड व रेलवे स्टेशन में की जा रही थी। उसी दौरान आरपीएफ की मदद से स्टेशन से उसे गिरफ्तारकर लिया गया। थाना प्रभारी ने बाताया की पूछताछ करने पर आरोपी ललिता से जानकारी मिली की वह मूल रुप से बगोदर की रहने वाली है। जो रांची आ कर दाई का काम मांगने के बाद ऐसी घटनाओं को अंजाम देती है। चुटिया थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर परिजनों से संपर्क करने की कोशिश की जा रही है।

Add comment

Highlight option

Turn on the "highlight" option for any widget, to get an alternative styling like this. You can change the colors for highlighted widgets in the theme options. See more examples below.

Your Header Sidebar area is currently empty. Hurry up and add some widgets.