रांची : सुधा डेयरी के इंजीनियर सुजीत कुमार को रांची पुलिस ने आज सुबह खादगढ़ा बस स्टैंड से बरामद कर ली है सुधा डेयरी के इंजीनियर सुजीत कुमार दिल्ली कोलकाता मुंबई कई जगह पर घूमने चले गए थे। लापता इंजीनियर सुजीत 22 दिसंबर की सुबह 09:40 बजे सुधा डेयरी फॉर्म में हाजिरी बनाने गये थे। उसके बाद से वह लापता चल रहे थे। आपको बता दें कि पुलिस के टेक्निकल सेल ने लापता इंजीनियर सुजीत कुमार के सीडीआर को भी खंगाल लिया था।
सीडीआर में यह बात सामने आयी थी कि लापता इंजीनियर ने अंतिम बार कंपनी के किसी कर्मचारी से ही प्रचार-प्रसार को लेकर बातचीत की थी। पुलिस ने चौदह लाख की रोल (मशीन) को लेकर हुई हेराफेरी की भी जांच की लेकिन पुलिस को कोई भी ठोस सबूत नहीं मिल पाया था। पुलिसकर्मियों ने खोजी कुत्तों की मदद से सुधा डेयरी का चप्पा-चप्पा खंगाल था। लेकिन इंजीनियर का कोई सुराग नहीं मिल पाया था।





Add comment