गढ़वा : आज एक बार फिर गढ़वा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गढ़वा पुलिस अपराधियों पर नकेल कसने के लिए अपने स्तर से लगातार काम कर रही है। गढ़वा पुलिस कार्रवाई करते हुए दो अपराधियों को सोनपुरवा बस स्टैंड से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पकड़े गए आरोपी कांडी थाना क्षेत्र के जमुआ गांव निवासी रफीक शाह का पुत्र अजमल शाह व कांडी थाना के पतीला गांव निवासी नूरमोहम्मद अंसारी का पुत्र अजमल अंसारी है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से एक 315 पिस्टल, एक देसी कट्टा व दो जिंदा गोली बरामद किया।
एसडीपीओ अवध कुमार यादव ने बताया कि सोमवार को थाना प्रभारी गढ़वा को सूचना मिली थी कि शहर से एक ज्वेलरी व्यवसाय के साथ लूटपाट की घटना घटने वाला है। घटना की सूचना के बाद पुलिस एक टीम गठित कर तत्काल शहर के सोनपुरवा बस स्टैंड पहुंची जहां से दो युवकों को गिरफ्तार किया गया।
ज्वेलरी व्यवसाय उत्तर प्रदेश की ओर से धनतेरस का सामान लेकर गढ़वा आ रहा था। जिसे लूटने की योजना इन लोगों के द्वारा बनाया गया था। पकड़े गए अपराधी ने बताया कि इन लोगों को इतना मालूम है कि एक ज्वैलरी व्यवसाई से लूट की घटना करना है। जिसके एवज में इन लोगों को 25- 25 हजार रुपए दिया जाएगा। घटना का मुख्य मुख्य सरगना पुलिस को देख कर फरार हो गया। छापेमारी अभियान में अवध कुमार यादव के अलावे थाना प्रभारी कृष्णा कुमार, पीएसआई रोशन कुमार, अनुरंजन कुमार, अशोक कुजूर, एसआई अभिमन्यु सिंह, सिपाही कन्हैया कुमार, श्रीकांत पासवान, इंद्र कुमार मंडल आदि शामिल थे।





Add comment