रांची : राज्य के सबसे बड़े अस्पताल से कैदी कृष्ण मोहन झा एवं भगाने में उसका सहयोग करने वाले जेवर कारोबारी मुकेश कुमार की बरियातू थाना पुलिस ने आज जेल भेज दिया गया। कैदी कृष्ण मोहन झा और जेवर कारोबारी मुकेश कुमार का कोरोना टेस्ट कराया गया। कैदी कृष्ण मोहन झा और जेवर कारोबारी मुकेश कुमार की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद उसे होटवार जेल भेज दिया गया है।
आपको बता दें कि रिम्स में इलाज के लिए भर्ती कैदी रविवार तड़के फरार हो गया। कृष्ण मोहन हत्या के एक मामले में होटवार जेल में बंद था। वहां तबीयत खराब होने पर उसे रिम्स लाया गया था। रिम्स के मेडिकल आईसीयू में उसका इलाज चल रहा था। होटवार जेल से 36 वर्षीय कृष्ण मोहन झा को इलाज के लिए रिम्स लाया गया था। होटवार जेल जाने के बाद एक बार फिर से कैदी कृष्ण मोहन झा को इलाज किया जाएगा।





Add comment