रांची : अपराधी बेखौफ होकर चोरी और छिनतई की घटना को अंजाम दे रहा है। आज सुबह डोरंडा थाना क्षेत्र में बाइक सवार दो अपराधियों ने एक महिला को अपना निशाना बनाया है। महिला का नाम साबरा खातून है। महिला डोरंडा थाना क्षेत्र के फिरदौस नगर ईमाम बाड़ा के पास रहने वाली है।
महिला साबरा खातून की उम्र 60 वर्ष है। आज सुबह सात बजे मॉर्निंग वॉक से लौटने के क्रम में डोरंडा इलाके के पॉश एरिया हीनु रजिस्ट्री ऑफिस के समीप काले बाईक मे सवार दो युवक ने सोने का चेन और 1 कान का बाली छीन कर भाग गया। महिला साबरा खातून ने बताया सोने की चेन की कीमत 80 हजार रुपये और कान की 1 बाली की कीमत लगभग 15 हजार रुपए की थी।
डोरंडा थाना प्रभारी रमेश सिंह ने बताया कि फिलहाल महिला ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज नहीं की है। पुलिस को इस मामले की जानकारी मिली है और पुलिस इस मामले की तहकीकात कर रही है। डोरंडा थाना प्रभारी रमेश सिंह ने बताया कि अपराधियों को चिन्हित करने के लिए डोरंडा थाने की पुलिस घटनास्थल पर गई है और अपराधियों की तफ्तीश में जुट गई है।





Add comment