रांची : रिम्स से फरार कैदी कृष्ण मोहन झा उर्फ अभय को बिहार के मुजफ्फरपुर से गिरफ्तार किया गया है . रिम्स से फरार कैदी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी . पुलिस को सूचना मिली थी कि फरार कैदी बिहार के मुजफ्फरपुर में जा कर छुपा हुआ है . सूचना पर पुलिस ने बिहार के मुजफ्फरपुर से फरार कैदी कृष्ण मोहन झा को गिरफ्तार किया है . रांची पुलिस कृष्ण मोहन झा को बिहार से लेकर रांची आ रही हैं
रिम्स में फरार कैदी के मामले में सुरक्षा में तैनात तीनों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया था निलंबित होने वाले पुलिसकर्मियों में नित्यानंद गोस्वामी, अनंत कुमार मिश्रा और महतो उरांव थे.इस संबंध में जारी आदेश में कहा गया था कि तीनों पुलिसकर्मियों की लापरवाही की वजह से रिम्स से कैदी फरार हुआ था.सीसीटीवी की जांच में यह बात सामने आयी थी कि तीनो पुलिसकर्मी की लापरवाही से कैदी भागा ठा
कैदी कृष्ण मोहन झा का इलाज रिम्स के मेडिसिन वार्ड में चल रहा था. मौका पाकर अपनी हथकड़ी को खोल कर फरार हो गया था. जिस समय कैदी रूम से फरार हुआ, उस समय वहां कोई भी सुरक्षाकर्मी मौजूद नहीं था. जिसकी वजह से वह आसानी से भागने में कामयाब हो गया था





Add comment