रांची : ओरमांझी थाना क्षेत्र के पालू स्थित आर्यन लाइन होटल में बुधवार की शाम 6:30 बजे बाइक सवार दो अपराधियों ने भाजपा एसटी मोर्चा के जिला अध्यक्ष जीतराम मुंडा की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस हत्याकांड की गुत्थी को सुलझाने के लिए एसआईटी का गठन किया गया है इस एसआईटी में सिल्ली डीएसपी चंद्र शेखर आज़ाद ओरमांझी थानेदार राजीव सिंह समेत पांच अधिकारी को शामिल किया गया है।
सिल्ली डीएसपी चंद्र शेखर आज़ाद इस टीम की अगुवाई करेंगे। इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। तीनों को ओरमांझी से उठाया गया है। वहीं पुलिस मनोज मुंडा को इस कांड का मुख्य आरोपी मान रही है। मनोज मुंडा फरार हो गया है। पुलिस मनोज मुंडा की तलाश कर रही है।
आपको बता दें कि मृतक जीतराम मुंडा उर्फ जीतू मुंडा ओरमांझी थाना क्षेत्र स्थित पुनदाग गांव के रहने वाले थे। मृतक जीतराम मुंडा रूपा तिर्की प्रकरण में ब्लॉक चौक पर बंधु तिर्की का पुतला दहन करने के बाद वापस अपने घर लौट रहे थे। बीच रास्ते में वे आर्यन होटल में रुककर चाय पी रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार दो अपराधी वहां पहुंचा और सड़क किनारे गाड़ी खड़ी कर एक अपराधी पीछे से उनके करीब जाकर कनपटी में गोली मार दी।
जीतराम मुंडा को मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया जहाँ डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया था। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण एसपी नौशाद आलम मेदांता अस्पताल पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी लेते हुए अपराधियों को चिन्हित कर गिरफ्तार करने का निर्देश दिया था।





Add comment