राँची : रातू थाना क्षेत्र के हाजी चौक के पास एक जवान की अचानक मौत से हड़कम्प मच गया है। बताया जा रहा है क्वारंटाइन में रह रहे जवान की हार्ट अटैक से मृत्यु हो गई है।
जवान का नाम सुरेश राम था और पिछले कई दिनों से बीमार चल रहा था। बीमार होने की वजह से जवान सुरेश राम ने अपने आप को क्वारंटाइन कर लिया था।आज सुबह टहलने के दौरान फोन बात कर थे अचानक गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई है। वहीं मौत की सूचना मिलते ही पुलिस शव को कब्जे में लेकर रिम्स पोस्टमार्टम के लिए भेज दी है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का बाद ही मौत की सही जानकारी मिलेगा। रातू थाना प्रभारी आभास ने बताया कि जवान पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद इस मौत की वजह सामने आएगी। जवान के परिवार वालों को इस घटना की सूचना दे दी गई है।





Add comment