रांची: ओयना ईरबा स्थित शाइन अब्दुर रज्जाक अंसारी शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय के विद्यार्थियों के द्वारा “दो गज दूरी मास्क पहनना जरूरी” तथा ” जन जन की यही पुकार कोरोना टीका है सच्चा उपचार” के नारे लगाते हुए घर घर पहुंच कर लोगों को कोरोना से संबंधित जानकारियां दी साथ ही इस बीमारी से बचने के उपाय भी बताया।
विद्यार्थियों की अलग अलग ग्रुप बनाकर मेसरा स्थित केदल गांव के घर-घर जाकर कोरोना महामारी के संबंध में लोगों को जागरूक किया गया।
इस अभियान को सफल बनाने में दीपक राणा एवं ग्रुप, सोनम एव ग्रुप, अंशु गुप्ता एवं ग्रुप, दिव्या ज्योति एवं ग्रुप, अफसर एवं ग्रुप, वर्षा एवं ग्रुप शशी एवं ग्रुप, उमा एवं ग्रुप तथा सैकड़ो विद्यार्थियो ने भाग लेकर तथा अलग अलग ग्रुप बनाकर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए इस अभियान में अपनी महत्पूर्ण भूभिका निभाई





Add comment