राँची : हरमू रोड स्थित राजगढ़िया सुपरस्पेशियलिटी केयर के ओनर अश्विनी राजगढ़िया ने दिल्ली में सुसाइड करने की कोशिश की। एम्स दिल्ली में उनका इलाज चल रहा है। परिजनों का कहना है कि लालपुर थाने में दो दिन पहले उनके खिलाफ ठगी का केस दर्ज कराया गया था। देबुका नर्सिंग होम के संचालक डॉ सुरेश देबुका ने 40 लाख रुपये की ठगी का आरोप अश्विनी कुमार राजगड़िया पर लगाया था। जिसमें कहा गया था कि जमीन दिलाने के नाम पर 40 लाख रुपए ले लिए है। इसके बाद से ही वे लगातार डिप्रेशन में चल रहे थे। बताते चलें कि आश्विनी सबसे बड़े दवा कारोबारी है।
सोशल एक्टिविस्ट के रूप में पहचान
अश्विनी राजगढ़िया सोशल एक्टिविस्ट की भी अहम भूमिका निभाते रहे है। वहीं रांची में जिंदगी मिलेगी दोबारा एंबुलेंस सर्विस की भी शुरुआत उन्होंने की थी। इसके बाद से मरीजों और शवों को फ्री में पूरे झारखंड में पहुंचाने का काम किया जा रहा था।





Add comment