Thndr News

नेहरु युवा केन्द्र संगठन ने अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस पर युवाओं को दिया योग मंत्र

राँची: 21 जून 2021 अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर ग्रामीण उपकार संस्थान के तत्वावधान में योगगुरु बजरंग प्रसाद शर्मा द्वारा प्राणायाम एंव आसन का प्रदर्शन किया गया l

इस अवसर पर मुख्य अतिथि अनुराग यादव (जिला युवा अधिकारी) नेहरु युवा केन्द्र संगठन, राॅची ने आशिर्वचन देते हुए कहा कि योग ही एक ऐसा माध्यम है जिसे अपनाकर हम सदा निरोग रह सकते हैं l

राँची विधान सभा विधायक सी पी सिंह ने जनता को संदेश दिया कि कोरोना संक्रमण को ध्यान में रखते हुए घर पर रह कर हीं योग करें l साथ हीं उन्होंने कहा कि नेहरु युवा केन्द्र द्वारा युवाओं के लिए जो कार्य किया जा रहा है, वह सराहनीय कदम है l सभी लोगों को योग के लिए प्रेरित करना चाहिए l

इस अवसर पर कांके एंव रातू प्रखण्ड के युवाओं, अध्यक्ष ग्रामीण उपकार संस्थान के अजय खाखा, प्रभा तिर्की तथा अन्य लोगों वेविनार के माध्यम से हिस्सा लिया.

Highlight option

Turn on the "highlight" option for any widget, to get an alternative styling like this. You can change the colors for highlighted widgets in the theme options. See more examples below.

Your Header Sidebar area is currently empty. Hurry up and add some widgets.