Thndr News

वित्त तथा खाद्य आपूर्ति मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव ने लिया कोरोना टीका

रांची : हिल व्यू हॉस्पिटल में गुरुवार को डॉ रामेश्वर उरांव ने कोविशिल्ड वैक्सीन का पहला डोज लिया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के मंत्रिमंडल में डॉ. रामेश्वर उरांव कोरोना का टीका लेने वाले पहले मंत्री बन गये है। पिछले वर्ष वह कोरोना संक्रमित भी हुए थे, और बाद में उनका रिपोर्ट निगेटिव आया था।

कोविड-19 का टीका लेने के बाद कुछ देर के लिए अस्पताल में उन्हें ऑब्जर्वेशन के लिए रखा गया। उसके बाद उन्हें छुट्टी दे दी गयी।

डॉ. रामेश्वर उरांव ने कहा कि भारत में निर्मित कोरोना वैक्सीन पूरी तरह से सुरक्षित है, इसके लिए उन्होंने देश के वैज्ञानिकों को बधाई दिया। उन्होंने कहा कि सरकार राज्य के हर नागरिकों के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित है। अभी केंद्र सरकार के गाइड लाइन के अनुसार कोरोना योद्धाओं और अधिक उम्र के नागरिकों तथा बीमारीयों से ग्रसित लोगों को कोरोना टीका दिया जा रहा है। आने वाले समय में कोविड-19 गाइडलाइन के अनुसार हर नागरिकों के बेहतर स्वास्थ्य और सुरक्षित जीवन के लिए सरकार आवश्यक कदम उठाएगी। उन्होंने अन्य सभी कोरोना योद्धाओं और 60वर्ष से अधिक उम्र के लोगों अथवा गंभीर बीमारियों से पीड़ित लोगों से भी बिना किसी झिझक टीका लगवाने का आग्रह किया।

Highlight option

Turn on the "highlight" option for any widget, to get an alternative styling like this. You can change the colors for highlighted widgets in the theme options. See more examples below.

Your Header Sidebar area is currently empty. Hurry up and add some widgets.